हल्द्वानी। सोमवार रात आए आंधी तूफान में जहां कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है तो वहीं पेड़ के नीचे दब जाने से दो लोगों की मौत हुई है, पहला मामला कालाढूंगी थाना क्षेत्र का है जहां कार के ऊपर पेड़ गिर जाने से एक युवक की मौत हुई है तो वही हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेल बाबा के पास बस से उतर कर पेड़ को हटा रहे युवक के ऊपर पेड़ गिर जाने से मौत हुई है फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह भेज दिया है के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार हनुमान मंदिर खुर्पाताल मल्लीताल निवासी 28 वर्षीय रवि कुमार पुत्र प्रेम राम टैक्सी कार चालक था। सोमवार को वह कालाढूंगी से चकलुवा की ओर आ रहा था। हनुमान मंदिर के पास एक विशालकाय पेड़ कार के ऊपर गिर गया। चालक की पेड़ से दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रास्ता बंद होने से उसे समय से उपचार नहीं मिल सका। वहीं रामपुर रोड में भी एक सिडकुल कर्मी की जान चली गई।
पुलिस के अनुसार मूलरूप से गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी 35 वर्षीय मनोज सिंह मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा यहां बिठौरिया नंबर एक वैशाली कॉलोनी में रहकर सिडकुल में नौकरी करता था। सोमवार रात वह प्राइवेट बस से रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। सड़क पर पेड़ की टहनी हटाने के दौरान उसके ऊपर पेड़ गिर गया जिससे उसकी मौत हुई है।




