उत्तराखण्ड

बड़ी खब(हल्द्वानी) इस दिन होगा आयुक्त का जनता मिलन कार्यक्रम।।

Uttarakhand City news हल्द्वानी

आयुक्त दीपक रावत शुक्रवार, 11 जुलाई को करेंगे जनता मिलन कार्यक्रम

आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत, का जनता मिलन कार्यक्रम शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

कार्यक्रम में भूमि पर अवैध कब्जा, भूमि संबंधी धोखाधड़ी, सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी, प्रशासनिक अनियमितताएं, निर्माण कार्यों में लापरवाही तथा पारिवारिक/घरेलू समस्याओं जैसे जनहित से संबंधित विषयों पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

सभी इच्छुक नागरिकों से अपेक्षा है कि वे आवश्यक अभिलेखों सहित नियत समय पर कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Ad Ad
To Top