उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)इसलिए सम्मानित हुए यह पुलिस कर्मी, सीएम ने किया सम्मानित ।।

Uttarakhand city news dehradun पौड़ी पुलिस के 11 जवानों को “प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह” में सम्मानित

देहरादून,-: अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित “प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह” में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यभर के उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर ।।

कार्यक्रम में जनपद पौड़ी के 11 पुलिस कार्मिकों को कांवड़ मेला एवं आपदा के दौरान जनसेवा, साहस और कर्तव्यपरायणता के लिए सम्मानित किया गया। इनमें उपनिरीक्षक संतोष पैंथवाल, महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट, उपनिरीक्षक अमित भट्ट सहित अन्य कर्मियों को सम्मान प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लार्सन एंड टुब्रो प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, प्राकृतिक आपदा में दी बड़ी राशि दान।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे पुलिस बल की समर्पण भावना, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। इस सम्मान से पुलिस कर्मियों को आगे भी पूरी निष्ठा और जोश के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Ad
To Top