उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)नौकरी का झांसा देकर युवतियों के शरीर के साथ था खेलता. पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

Uttarakhand City news

वाँछितो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी

नौकरी का झाँसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले बलात्कार के वांछित आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने UP से दबोचा

ऊंची पहुंच दिखाकर युवतियों को देता था झाँसा

दिनांक 24.09.2025 को पीड़िता द्वारा थाना भगवानपुर पर तहरीर दी गई थी कि लोकेश कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी जगेता गुज्जर शिव मंदिर थाना नकुड़, जिला सहारनपुर द्वारा नौकरी का झाँसा देकर तथा अपने ऊंची पहुंच का भय दिखाकर उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना भगवानपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 319/2025 धारा 69/352/351(2) बीएनएस बनाम लोकेश कुमार पंजीकृत किया गया।

महिला शोषण से संबंधित गंभीर अपराध होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

भगवानपुर पुलिस द्वारा गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी एवं मुखबिर तंत्र के सक्रिय होने पर आरोपित लोकेश कुमार को आज दिनांक 03.10.2025 को स्टेट बैंक कॉलोनी तिराहा, दिल्ली रोड, सहारनपुर (उ0प्र0) से हिरासत में लिया गया।

आरोपी लंबे समय से युवतियों को नौकरी का लालच देकर तथा राजनीतिक प्रभाव दिखाकर शारीरिक शोषण कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां पुलिस विभाग में निरीक्षक और उप निरीक्षकों के बंपर तबादले ।।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित
लोकेश कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी जगेता गुज्जर शिव मंदिर थाना नकुड़, जिला सहारनपुर (उम्र 43 वर्ष)

पुलिस टीम –

  1. उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, प्रभारी चौकी मंडावर⁠
  2. ⁠उ0नि0 शहजाद अली, प्रभारी चौकी कालीनदी
  3. का0 मुकेश नोटियाल
  4. का0 उवैदउल्ला
  5. का0 संजय कुमार
Ad Ad
To Top