उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) जूझ रहे गर्मी के बीच मानसून की आई बड़ी अपडेट. इस दिन देगा मानसून दस्तक।।

Uttarakhand city news.com Dehradun उत्तराखंड में छिटपुट बरसात के बीच चारधाम यात्रा निर्भीघ्न रूप से जारी है बीच-बीच में बदल रहे मौसम के मिजाज के बीच कहीं कहीं यात्रा को रोका भी गया था लेकिन इन सब के बीच बड़ी खबर आ रही है कि मानसून का आगाज इसी माह के अंतिम सप्ताह में देश में हो जाएगा लेकिन इससे इतर अभी उत्तराखंड राज्य के लोगों को राज्य में गर्मी से जूझना पड़ेगा रविवार को मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए रविवार को राज्य के सभी जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि 12 और 13 मई को राज्य के सभी जनपदों में येलो अलर्ट के साथ ही 14 और 15 मई को उत्तरकाशी,चमोली, तथा पिथौरागढ़ जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि 16 और 17 मई को राज्य में मौसम सामान्य रहने की बात मौसम विभाग ने कही है
मौसम विभाग की माने तो इस साल देश में मानसून तय समय से चार दिन पहले दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल के तट पर पहुंचेगा, जबकि सामान्यतः यह 1 जून को आता है। अगर ऐसा होता है, तो यह 2009 के बाद पहली बार होगा जब मानसून इतनी जल्दी भारत पहुंचेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसूनी बारिश 13 मई तक शुरू हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने अप्रैल में 2025 के मानसून के लिए सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई है और अल नीनो की स्थिति को खारिज किया

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)आयुक्त की जनसुनवाई में फिर जमीनी विवाद, अब आए अजीबो- गरीब मामले ।।

है, जो आमतौर पर भारतीय उपमहाद्वीप में वर्षा में कमी से जुड़ी होती है। बता दें कि भारत में सालभर की कुल बारिश का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा मानसून के दौरान होता है। देश के 70 से 80 प्रतिशत किसान फसलों की सिंचाई के लिए
बारिश पर निर्भर रहते हैं। इसलिए मानसून की स्थिति का फसल उत्पादन और महंगाई पर सीधा असर पड़ता है।

To Top
-->