उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(काशीपुर)सीएम धामी पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा में हुए शामिल. दिया कंधा ।।

काशीपुर पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गहतोड़ी जी अब नहीं हैं, दिल नहीं मानता, हर क्षण बस उनके साथ बिताए पल आंखों के सामने आ रहे हैं और समय स्थिर हो जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

उन्होंने कहा कि कैलाश दा को संगठन से जब भी जो जिम्मेदारी मिली उन्होंने उसे बखूबी निभाया। वे एक जमीन से जुड़े नेता थे, जनपद चम्पावत के विकास के साथ ही प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने की उनकी चाहत उन्हें विशेष व्यक्ति बनाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कैलाश दा का सहज और सरल व्यवहार सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा। आप हमेशा याद आएंगे…

Ad Ad
To Top