हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज नेता स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की दूसरी पुण्यतिथि पर लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगो ने इंदिरा ह्रदयेश द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। मंगलवार को हल्द्वानी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। जिसमें मुख्य रुप से उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस और बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। बड़ी संख्या में हल्द्वानी की जनता मौजूद रही। इस दौरान सभी ने स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा हल्द्वानी और पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए किए गए कार्यों को याद किया। सभी नेताओं ने इंदिरा ह्रदयेश द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और अपने साथ बिताए हुए पलों को साझा किया। हल्द्वानी से विधायक और स्वर्गीय इंदिरा ह्रदयेश के पुत्र सुमित ह्रदयेश ने कहा कि आज भी स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की कमी उनको और पूरे शहर को खलती है। उनकी यादों और उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश ने संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता और शहर की जनता मौजूद थी।




