उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी)ब्रिटिश कालीन नक्शों के संरक्षण की दिशा में आयुक्त कुमाऊं की पहल ।।

ब्रिटिश कालीन नक्शों के संरक्षण की दिशा में आयुक्त कुमाऊं की पहल

हल्द्वानी,

आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस क्रम में नैनीताल में एक विशेष कार्य किया गया, जहां 1895 का ब्रिटिश कालीन नैनीताल नगर का मूल नक्शा, जो दीमक के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, को पुनः तैयार कराया गया है। यह कार्य भोपाल स्थित कंपनी DigiRam द्वारा किया गया, जिसने इस ऐतिहासिक नक्शे की उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल प्रतिकृति तैयार कर उसे कैनवास पर मुद्रित किया। उसकी एक प्रति आयुक्त कार्यालय, नैनीताल में भी संरक्षित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) विजिलेंस की एक और बड़ी कार्रवाई, लीडिंग फायरमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार ।।

इस पहल के माध्यम से कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में मौजूद ऐतिहासिक अभिलेखों और दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया जाएगा, जिससे ये धरोहरें आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रह सकें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।

आयुक्त दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में ऐतिहासिक महत्व वाले ऐसे नक्शों, अभिलेखों और दस्तावेजों की पहचान करें, जिन्हें डिजिटलीकृत या भौतिक रूप से संरक्षित किया जा सकता है। इस संबंध में उन्होंने संस्कृति सचिव से भी वार्ता की है ताकि राज्य स्तर पर भी इस कार्य को गति मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम पूर्वानुमान (देहरादून) आज से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड ।।

उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे शोध, शिक्षा और स्थानीय इतिहास की समझ को भी बढ़ावा मिलेगा। ऐसे दस्तावेज भविष्य में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में भी उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।

Ad Ad
To Top