देहरादून

बड़ी खबर(हल्द्वानी)आजादी के बाद पहली बार पहुंचा इस गांव में कोई सांसद. स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को बताई समस्याएं।।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट रविवार को कालाढूंगी के नाइसीला गॉव पहुचें। इस दौरान श्री भट्ट का स्थानीय लोगों वह भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री भट्ट रविवार को कालाढूंगी विधानसभा के नाइसेला क्षेत्र में पहुंचे जहां स्थानीय लोगों वह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद को अपने बीच में पाकर स्थानीय लोगों व कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए। स्थानीय लोगों द्वारा स्कूल की मरम्मत की समस्या बताई। जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने सांसद निधि से ₹5 लाख देने की घोषणा की। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं वह स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने केंद्र को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा किया।

Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top