उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(दीजिए बधाई) हल्द्वानी के प्रशांत को आज राज्यपाल करेंगे सम्मानित।।

हल्द्वानी-: वन्यजीव जंतु के संरक्षण में समर्पित होकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशान्त कुमार, को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवा निवृत गुरमीत सिंह राज्यपाल पुरस्कार से शनिवार को सम्मानित करेंगे l

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) मीडिया सेंटर में डॉक्टरों ने पकड़ी पत्रकारों की नब्ज, 100 से अधिक पत्रकारों की हुई स्वास्थ्य जांच ।।

उत्तराखंड वन विभाग पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी में वरिष्ठ परियोजना सहयोगी(वाइल्डलाइफ) के पद पर कार्यरत प्रशान्त कुमार महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड के द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को राजभवन देहरादून में सम्मानित किए जायेंगे l यह सम्मान उन्हें वन्यजीव संरक्षण एवं वन कार्मिकों को वाइल्डलाइफ फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु प्रदान किया जाएगा l इस पुरस्कार हेतु समूचे उत्तराखंड राज्य से वन विभाग के कुल 14 कर्मचारियों/व्यक्ति विशेष का चयन किया गया है l

Ad Ad
To Top