उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)ऑरेंज अलर्ट को लेकर शासन ने किया सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी ।।


उत्तराखण्ड में भारी वर्षा के लिए अलर्ट जारी, अधिकारियों और जनता को सतर्क रहने की हिदायत

देहरादून, 02 सितम्बर 2025:
राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC), देहरादून ने राज्य के समस्त जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए व्यापक सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार:

  • 02 सितम्बर: रेड अलर्ट (अत्यधिक वर्षा) देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर में; औरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी वर्षा) हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में।
  • 03 सितम्बर: औरेंज अलर्ट देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत एवं बागेश्वर में; शेष जिलों में येलो अलर्ट।
  • 04-06 सितम्बर: येलो अलर्ट के तहत अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना।
यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़)सीएम धामी पहुंचे खटीमा. मृतक मलकीत सिंह राणा के परिजनो से की मुलाकात ।

जिलाधिकारियों और प्रशासन को दिए गए निर्देश:

  1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखी जाए।
  2. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई और सूचनाओं का आदान-प्रदान।
  3. आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।
  4. मुख्य मोटर मार्गों को अवरुद्ध होने पर तुरंत खुलवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
  5. राजस्व, ग्राम विकास और पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।
  6. अधिकारीगण अपने वाहनों में बरसाती, छाता, टार्च, हेलमेट और आवश्यक सामग्री रखें।
  7. विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में विशेष सतर्कता।
  8. उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन पर रोक।
  9. जिला सूचना अधिकारी चेतावनी को आम जनता तक मीडिया के माध्यम से पहुंचाएंगे।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि इस दौरान अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें।


Ad Ad
To Top