उत्तराखण्ड

(गर्मी और बरसात) लुका छुपी का खेल रहेगा जारी. बरसात हिमपात के साथ गर्मी की दस्तक।।

Uttarakhand city news dehradun होली का त्योहार बीतने के बाद तापमान में वृद्धि की संभावना मौसम विभाग नहीं देते हैं जबकि आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 5, 6 और 7 मार्च को उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन दिनों आसमान साफ रहने की संभावना है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।
अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक से लेकर काफी अधिक तक रह सकता है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  (हिंसक घटना) होली का रंग बदरंग किया इस घटना ने, [बिंदुखत्ता]

8 मार्च को उत्तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। तथा 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हिमपात होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग के अनुसारउत्तराखंड में 9 और 10 मार्च को भी पहाड़ी जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है,

Ad
To Top