उत्तर प्रदेश

दु:खद-शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा घर,सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार ।।

शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा उत्तराखण्ड में पैतृक गाँव, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

चमोली : जिले के मुख्यालय गोपेश्वर के समीप सगर गांव निवासी सेना के जवान गजेंद्र सिंह नेगी की ह्दय गति रुकने से निधन हो गया.बुधवार को सेना के जवान पार्थिव शरीर को लेकर सगर गांव पहुंचे। शहीद सैनिक का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो गांव का माहौल गमगीन हो गया।नेगी असम में थे तैनात.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कुंभ की तैयारी प्रारंभ. सीएम ने अधिकारियों को दी डेट लाइन।।

शहीद गजेंद्र सिंह, उम्र 52 वर्ष के पिता दयाल सिंह नेगी की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है। शहीद गजेंद्र सिंंह बेहद मिलनसार और हंसमुख थे। उनकी बेटी एम्स दिल्ली में सेवारत है, जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है। सेना के जवान बुधवार को उनका पार्थिव शरीर को लेकर गांव में पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

करीब एक घंटे तक अंतिम दर्शनों के बाद पार्थिव शरीर का पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा

Ad Ad
To Top