उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग (उत्तराखंड) विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ लिया नेचर गाइडों ने.वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त ने 144 प्रशिक्षित नेचर गाइड को प्रमाण पत्र किए वितरित ।।

रामनगर -: रामनगर वन प्रभाग एवं द कार्बेट फाउंडेशन के सहयोग से पंजीकृत नेचर गाइड को पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद आज वन संरक्षक,पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी दीपचंद आर्य. एवं प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर डिवीजन कुंदन कुमार, ने 144 प्रशिक्षित नेचर गाइड्स को प्रमाण पत्र वितरित कर वन्य जीव जंतु संरक्षण के प्रति उन्हें तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया।


5 दिन तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षु नेचर गाइड्स को प्रकृति की व्याख्या, प्रकृति की प्रभावपूर्ण व्याख्या का कौशल, प्राकृतिक आवासों के समीप अपशिष्ट उत्सर्जन का प्रबंधन, कुमाऊं में वनों का इतिहास, संप्रेषण कौशल, पक्षी अवलोकन, प्राथमिक उपचार, वन्य जीवों के संरक्षण के महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ।
9 मई से लेकर 13 मई तक चूनाखान इकोटूरिज्म सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामनगर वन प्रभाग की टीम ने उन्हें जैव विवधता आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया । कार्यक्रम में प्रकृति विशेषज्ञ बच्ची सिंह बिष्ट तथा राजेश भट्ट, उप निदेशक द कार्बेट फाउंडेशन डा0 एच एस बरगैली, प्रोग्राम ऑफिसर द कार्बेट फाउंडेशन सुश्री दीप्ति पटवाल, चिकित्साधिरी द कार्बेट फाउंडेशन डा0 ललित कुमार सिंह, गैर सरकारी संस्थान वेस्ट वॉरियर के प्रतिनिधि, रामनगर वन प्रभाग से उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती पूनम कैंथोला, वन क्षेत्राधिकारी. ललित मोहन जोशी, प्रोजेक्ट एसोसिएट प्रशांत कुमार पश्चिमी वृत्त, हल्द्वानी द्वारा उक्त विषयों पर जानकारी दी ।,कार्यक्रम में श्रीमती पूनम कैंथोला, उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर, श्रीमती किरण शाह ग्वासीकोटी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, फतेहपुर, एचएस बरगैली, उप निदेशक द कार्बेट फाउंडेशन, ललित मोहन जोशी, वन क्षेत्राधिकारी देचौरी तथा प्रशांत कुमार, प्रोजेक्ट एसोसिएट उपस्थित रहे।

Ad Ad
To Top