Uttarakhand city news रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्नलिखित गाड़ियों का अवधि विस्तार निम्नवत किया गया
है। विस्तारित अवधि में इन गाड़ियों का ठहराव, समय एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगा।
- मुम्बई सेंट्रल से चलने वाली 09075 मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 02 जुलाई से 24
सितम्बर, 2025 तक किया गया है। यह गाड़ी 20, 27 अगस्त एवं 03 सितम्बर, 2025 नही चलाई जायेगी। - काठगोदाम से चलने वाली 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 03 जुलाई से 25
सितम्बर, 2025 तक किया गया है। यह गाड़ी 21, 28 अगस्त एवं 04 सितम्बर, 2025 को नही चलाई जायेगी। - मुम्बई सेंट्रल से चलने वाली 09185 मुम्बई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 06 जुलाई
से 28 सितम्बर, 2025 तक किया गया है। यह गाड़ी 24, 31 अगस्त एवं 07 सितम्बर, 2025 नही चलाई जायेगी। - कानपुर अनवरगंज से चलने वाली 09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 07
जुलाई से 29 सितम्बर, 2025 तक किया गया है। यह गाड़ी 25 अगस्त, 01 एवं 08 सितम्बर, 2025 को नही चलाई जायेगी
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05062/05061 टनकपुर-मथुरा जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी
का अवधि विस्तार 31 जुलाई, 2025 तक किया गया है। विस्तारित अवधि में इस गाड़ी का ठहराव एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगा।
विस्तारित अवधि के दौरान यह गाड़ी मथुरा कैंट स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी तथा वापसी यात्रा में मथुरा कैंट स्टेशन से ही
चलाई जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
- 05062 टनकपुर-मथुरा जं. विशेष गाड़ी विस्तारित अवधि 31 जुलाई, 2025 तक मथुरा जं के स्थान पर मथुरा कैंट स्टेशन
पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मथुरा कैंट-मथुरा जं. के मध्य निरस्त रहेगी। - 05061 मथुरा जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी विस्तारित अवधि 31 जुलाई, 2025 तक मथुरा जं. के स्थान पर मथुरा कैंट स्टेशन
से चलाई जायेगी। यह गाड़ी मथुरा जं.-मथुरा कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।




