उत्तर प्रदेश

दु:खद(हल्द्वानी)सड़क हादसे में शिक्षक की मौत.शिक्षा जगत में शोक की लहर।

हल्द्वानी-: विकासखंड ओखल कांडा के जूनियर हाई स्कूल पुटपुडी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत
शमशेर सिंह दिगारी का सड़क हादसे में निधन हो गया उनके निधन की खबर सुनकर शिक्षा जगत में शोक की लहर है विभिन्न शैक्षिक संगठनों ने दीगारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बीते रोज छुट्टी के वक्त घर आते समय हैडाखान के नजदीक पसौली में अचानक मोटरसाइकिल से गिर गए थे जिन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां पर डॉक्टरो ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने दिगारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की शोक प्रकट करने वालों में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नंदलाल जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार कोषाध्यक्ष मदन मोहन सिंह बिष्ट पूरन विष्ट,महेन्द्र विष्ट,गोपाल विष्ट,हीरा बसानी, हरीश आर्य,हरीश वोली,राजेन्द्र बिष्ट, शकील अहमद, रेखा उप्रेती, अशीष बिष्ट,मनोज तिवारी सहित जनपद की सैकड़ो शिक्षकों ने दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

बताया जाता है कि मुखानी थाना क्षेत्र के पवन विहार कॉलोनी के रहने वाले शमशेर सिंह दिगारी ड्यूटी के बाद हल्द्वानी लौट रहे थे कि तभी वो असंतुलित होकर बाइक समेत 50 फीट गहरी खाई में जा गिरे, हेड़ाखान पुलिस चौकी प्रभारी कृपाल सिंह के मुताबिक हादसा पसोली के पास हुआ, 46 वर्षीय शमशेर सिंह दिगारी उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष थे, कल शाम 5 बजे बाइक से हल्द्वानी अपने घर लौट रहे थे कि तभी हादसे का शिकार हो गए, हादसे की सूचना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।।

Ad Ad
To Top