उत्तराखण्ड

(अपराधी दिमाग)आपकी लगी ढाई लाख की लाटरी, और ठग लिए 35 हजार, पुलिस ने ठग को किया गिरफ्तार ।।

ढाई लाख की लॉटरी लगाने के नाम पर 35 हजार रूपए की ठगी करने वाले ठग को चम्पावत पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे मोतिहारी बिहार से पकड़ने में सफलता पाई है
चंपावत -: यहां निवासरत बोध सिंह की पुत्री संजना मेहर को एक साईबर ठग द्वारा कॉल कर ढाई लाख की लॉटरी लगने के नाम पर 35 हजार रुपए की ऑनलाईन धोखाधड़ी की गयी। जिस पर पुलिस ने तरित कार्यवाही करते हुए अभिनय चौधरी क्षेत्राधिकार ऑपरेशंस के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर जांच पड़ताल प्रारंभ की साइबर सर्विलांस सैल की मदद से उक्त घटना में फोन पे, गूगल पे, पेटीएम व ऑनलाइन बैको की डिटेल के माध्यम से उक्त साईबर ठग की पहचान समीर कुमार पुत्र स्व अशोक कुमार गुप्ता, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजेंद्र नगर, वार्ड नं0 15, रहमान क्लिनिक के सामने वाली गली, थाना छतोली, जिला मोतीहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार रूप में की। जिसके बाद उप निरीक्षक देवेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व मे पुलिस टीम को मोतिहारी चंपारण बिहार भेजा गया। जहां पुलिस टीम में मुखबिर की सूचना पर समीर कुमार को जिला मोतिधर पूर्वी चंपारण, बिहार से पकड़ा जहां विभिन्न धाराओं में मामले की जांच पड़ताल के बाद उसे न्यायालय पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

छापामार अभियान पुलिस टीम मे अभिनय चौधरी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशंस उप निरीक्षक देवेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल अजय साही,गिरीश भट्ट एसओजी आदि थे।

Ad Ad
To Top