उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: मुख्यमंत्री ने कहा अनावश्यक नहीं परेशान किया जाए वाहन चालकों को, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात राज्य की कानून व्यवस्था से कराया उन्हें अवगत ।।

देहरादून
राज्य में बेहतर यातायात व्यवस्था को और प्रभावी रूप देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुगम यातायात व्यवस्था पर जोर दिया।
मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भेंट की। डीजीपी ने मुख्यमंत्री को राज्य में क़ानून व्यवस्था से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया जाय कि अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न किया जाय।

Ad Ad
To Top