उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) अगलार नदी ऊफान पर.केन्द्रीय जल आयोग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।


उत्तराखंड में बाढ़ का ख़तरा: अगलार नदी खतरे के निशान से ऊपर, केन्द्रीय जल आयोग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून,
केन्द्रीय जल आयोग के फ्लड फोरकास्ट मॉनिटरिंग निदेशालय एवं केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने उत्तराखंड के लिए बड़ी चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश की कई नदियाँ इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और गंभीर स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

गंगा बेसिन की अगलार नदी (अगलारपुल, टिहरी गढ़वाल) का जलस्तर दोपहर 12 बजे 688.69 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान (688.5 मीटर) से 19 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि, यह स्तर नदी के पिछले उच्चतम बाढ़ स्तर (689.7 मीटर – 27 जुलाई 2024) से अभी भी लगभग 1.01 मीटर नीचे है। फिलहाल नदी का जलस्तर स्थिर (0.0 मिमी/घंटा) पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में गोदान टैक्स फ्री.आदेश जारी ।।

नदियों में जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में जलभराव और खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल।।

प्रशासन की अपील

आम जनता सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
राहत एवं बचाव दल पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।


Ad Ad
To Top