अल्मोड़ा

दु:खद(उत्तराखंड)अब खाई में मिला शव,परिवार में मचा कोहराम. तीन दिन से लापता था युवक।

खाई में शव मिलने से हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने कड़ी मस्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर के उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया मृतक की पहचान प्रकाश कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र श्री राजन राम।
निवासी बिरोडा, अल्मोड़ा के रूप में हुई है इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है

यह भी पढ़ें 👉  (मौसम अपडेट)आज भी बिगड़ रहेगा मौसम, इन जनपदों में ऑरेंज अलर्ट ।।

दिखाई दिया शव, SDRF ने किया बरामद।
साल के दूसरे दिन पुलिस थाना अल्मोड़ा द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया की धारानोला क्षेत्र में खाई में एक शव होने की सूचना है। चूंकि खाई काफी गहरी है अतः शव को बरामद करने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) वासंतिक नवरात्रि पर अष्टादश भुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा 19 से प्रारंभ ।।

उक्त सूचना पर SDRF टीम निरीक्षक राजेश जोशी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति दिनाँक 31 दिसम्बर 2023 को रोज की तरह लाइट फिटिंग का कार्य करने गया था। वापसी में उक्त व्यक्ति घर नहीं पहुँचा। तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त किया गया नष्ट.खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान शुरू।।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव तक पहुँच बनायी व स्ट्रेचर के माध्यम से शव को खाई से वेकल्पिक मार्ग से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। अल्मोड़ा न्यूज़

To Top