उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(उत्तराखंड)मौसम विभाग की इस वक्त की सबसे बड़ी राहत भरी खबर.यह जनपद हुए अलर्ट मुक्त. मकान गिरने से 2 लोगों की मौत 2 लोगों को किया गया एअरलिफ्ट

देहरादून-: उत्तराखंड में भारी बरसात की तबाही के बाद अब कुछ राहत भरी खबर है उत्तरकाशी.चमोली. रुद्रप्रयाग.अल्मोड़ा. चंपावत.उधम सिंह नगर.हरिद्वार जनपदों में पिछले कई दिनों से तबाही मचाने के बाद एक बार मौसम विभाग ने कुछ राहत भरी खबर दी है जिसके तहत राज्य में अब उत्तरकाशी.चमोली. रुद्रप्रयाग. अल्मोड़ा.चंपावत.उधमसिंह नगर. जनपदों में बरसात के थमने के आसार 19 अगस्त तक मौसम विभाग ने जातये हैं .जबकि टिहरी. देहरादून. पौड़ी. पिथौरागढ़. बागेश्वर. नैनीताल जनपदों में येलो चेतावनी के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्ष के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने पिछले कई दिनों से उच्च हिमालय जनपदों में हो रही भारी बरसात और तबाही के बीच जो राहत भरी खबर मौसम बुलेटिन के माध्यम से जारी की है उससे जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली है वहीं स्थानीय लोगों को भी अब संभालने का मौका मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.लेकिन फिर भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट वाले जनपदों में भारी वर्षा गर्जन आकाशीय बिजली बरसा के तीव्र से अति तीव्र दौर को देखते हुए सतर्कता बरतने की बात एक बार फिर दोहराई है मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है तथा बिजली गिरने से तथा भूस्खलन के चलते लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, मौसम विभाग का दो दिन का ऑरेंज अलर्ट, गंगोत्री और हर्सिल में बर्फबारी जारी,देखें वीडियो

उधर चमोली जनपद से खबर आ रही है यहां जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में 15 अगस्त की देर शाम को एक आवासीय भवन टूटने से 07 लोग मलबे में दब गए थे। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 07 लोगों को मलबे से निकाला गया। जिसमें से 05 लोगों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती किया गया है जबकि 02 लोग मृत घोषित किए गए है। अस्पताल में भर्ती 02 गंभीर घायलों को बुधवार को सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में उपचार चल रहा है। वही बद्रीनाथ में बीमार एक मजदूर को भी इसी हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया है।     

Ad
To Top