उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) जल्द होगी रिक्त आंगनवाड़ी पदों पर भर्तीयां,महिला सशक्तिकरण मंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश।।

Ad

Uttarakhand city news सेवा के साथ पुण्य भी है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दायित्व: रेखा आर्या

जनपद अल्मोड़ा में नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र ।

अल्मोड़ा

प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जनपद में चयनित की गई सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम के सभागार में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) यहां मानसून से पहले 24 घंटे चलने वाला आपदा कंट्रोल रूम स्थापित।।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में पूरे प्रदेश में 6330 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों यानी कुल मिलाकर 7052 पदों पर भर्ती की है । इनमें से 562 नियुक्ति अल्मोड़ा जनपद में की गई है ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ रोजगार का एक माध्यम नहीं बल्कि यह सेवा का एक बड़ा अवसर है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई और इस पूरी प्रक्रिया को सिर्फ 3 महीने के समय में पूरा कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड)सोढ़ी के पास नदी में फंसे महिला व पुरुष को SDRF ने किया रेस्क्यू ll

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के रूप में उच्च शिक्षित लड़कियां और महिलाएं आ रही हैं, जिससे निश्चित रूप से विभाग की कार्य क्षमता और कुशलता में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  (देहरादून)शासन से बड़ी खबर,शासन ने यह आदेश किया जारी।।

अल्मोड़ा जनपद में 50 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 512 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। जनपद में 800 से ज्यादा रिक्तियां थी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाकी पदों के लिए भी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करके नियुक्ति पत्र प्रदान करें।

To Top