उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) इस दिन खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट. नोडल अधिकारी ने यात्रा व्यवस्था का लिया जायजा।।

Uttrakhand City News: उत्तराखंड चारधाम यात्रा: इस यात्रा वर्ष 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को पूर्वाह्न 11:55 बजे खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट।
आज यमुना जयंती पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति ने की घोषणा।
Uttrakhand City News: उत्तरकाशी

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) लापता व्यक्ति की नदी किनारे मिली चप्पलें. एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी ।।

आसन्न चारधाम यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में सचिव उत्तराखंड शासन एवं नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम यात्रा नीरज खैरवाल, अपर सचिव विनीत कुमार और जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज यमुनोत्री मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न कार्यों और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के साथ ही यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर चिन्हित चोक-पॉइंट्स के चौड़ीकरण और मरम्मत के कार्यों को तेजी से पूरा करने की विशेष हिदायत दी गई।

Ad Ad
To Top