Uttarakhand city news.com Dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने नई अपडेट जारी करते हुए तीन और चार अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कही- हल्की बरसात और हिमपात होने की संभावना जताई है जबकि तीन अप्रैल को राज्य के पिथौरागढ़ जनपद में भी मौसम के बदलाव के संकेत है यहां उच्च हिमालय क्षेत्र में वर्षा और हिमपात होने की संभावना मौसम विभाग में जताई है ।
मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा अन्य जनपदों में
उत्तराखंड में 4 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। अप्रैल महीने का पहला सप्ताह भी गर्मी भरा रहने वाला है। अगले दो दिनों में प्रदेश का मौसम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है ।
इस सीजन में उत्तराखंड में गर्मी खूब सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल और मई महीने में मैदान से लेकर पहाड़ों तक पारा बढ़ेगा। मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने से लोग जीना मुहाल हो जाएगा।
इस बार अप्रैल और मई महीने में गर्मी के नए रिकॉर्ड भी बन सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय इलाकों में भी गर्म हवाएं चलने से परेशानी बढ़ने की आशंका है। देहरादून में सोमवार को तेज धूप खिली रही। जिससे तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया।
यहां तक कि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को देहरादून का तापमान रविवार की अपेक्षा कुछ कम रहा लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री बढ़कर 34.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान बढ़ोतरी के साथ 25.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
