उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) सीएम धामी का प्रयास 93 किलोमीटर लंबे राजमार्ग का होगा सुदृढीकरण।।

Uttarakhand city news

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर लोहाघाट को बड़ी सौगात

देविधुरा-पंचेश्वर मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरण, केंद्रीय सड़क निधि नीति के अंतर्गत स्वीकृति

जनपद चंपावत के लोहाघाट क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। देविधुरा से पंचेश्वर तक की महत्वपूर्ण सड़क अब केंद्रीय सड़क निधि नीति (Central Road Fund Policy) के अंतर्गत सुदृढ़ और डामरीकृत होने जा रही है। यह स्वीकृति माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

इस 93 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु लगभग ₹43 करोड़ की लागत से कार्य किया जाएगा, जिसमें पूरे मार्ग को बिटुमिनस कंक्रीट से डामरीकरण किया जाएगा, जिससे सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन में उल्लेखनीय सुधार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) गोरखपुर से पहुंचे महाप्रबंधक रेलवे, किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ।।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट हितेश कांडपाल ने बताया की इस कार्य हेतु तकनीकी निविदाएं 5 अगस्त 2025 को खोली जाएंगी, और सितंबर माह से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

जिलाधिकारी चंपावत श्री मनीष कुमार ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह परियोजना लोहाघाट क्षेत्र के नागरिकों के लिए आवागमन, व्यवसाय, पर्यटन और सामाजिक जीवन को नई गति देगी।

Ad Ad
To Top