उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) अनामिका बिष्ट और दीपा पांडे को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान ।।

चम्पावत की अनामिका बिष्ट और दीपा पांडे को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

निदेशालय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार वर्ष 2024-25 की घोषणा में चम्पावत जिले से दो प्रतिभाओं का चयन किया गया है।

जिले की अनामिका बिष्ट पुत्री श्री हरीश सिंह बिष्ट को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार-2024-25 तथा श्रीमती दीपा पांडे पत्नी श्री महेश चन्द पांडे को उनकी विशिष्ट कार्य सेवाओं हेतु राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार-2024-25 से सम्मानित किया जाएगा।

15 वर्षीय अनामिका बिष्ट ने कराटे में छोटी उम्र में ही अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित दक्षिण एशिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया। उनके पिता श्री हरीश सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत हैं और माता श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट गृहिणी हैं। आठ वर्ष की उम्र से कराटे का प्रशिक्षण ले रही अनामिका वर्तमान में दीपक सिंह अधिकारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अनामिका का कहना है कि कराटे आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का भी एक माध्यम है और वह इस क्षेत्र में आगे और नाम कमाना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) यहां निरीक्षक और उप निरीक्षकों के देर रात्रि स्थानांतरण ।।

दूसरी ओर, श्रीमती दीपा पांडे 19 वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र शक्तिपुरबुंगा में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अपनी निष्ठा और कार्यकुशलता के चलते उन्हें पूर्व में भी कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। वर्तमान में उनके केंद्र में 8 बच्चे नामांकित हैं। वे कहती हैं कि छोटे बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन करना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी संतुष्टि है।

दोनों चयनित प्रतिभाओं को 04 सितम्बर 2025 को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

Uttarakhand city news

अनामिका बिष्ट और दीपा पांडे को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

निदेशालय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार वर्ष 2024-25 की घोषणा में चम्पावत जिले से दो प्रतिभाओं का चयन किया गया है।

चंपावत न्यूज़

जिले की अनामिका बिष्ट पुत्री श्री हरीश सिंह बिष्ट को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार-2024-25 तथा श्रीमती दीपा पांडे पत्नी श्री महेश चन्द पांडे को उनकी विशिष्ट कार्य सेवाओं हेतु राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार-2024-25 से सम्मानित किया जाएगा।

15 वर्षीय अनामिका बिष्ट ने कराटे में छोटी उम्र में ही अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित दक्षिण एशिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया। उनके पिता श्री हरीश सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत हैं और माता श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट गृहिणी हैं। आठ वर्ष की उम्र से कराटे का प्रशिक्षण ले रही अनामिका वर्तमान में दीपक सिंह अधिकारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अनामिका का कहना है कि कराटे आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का भी एक माध्यम है और वह इस क्षेत्र में आगे और नाम कमाना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला के वाहन ढक कर ले जाएंगे वन उप खनिज, डीएम ने जारी किए निर्देश ।।

Ad Ad
To Top