उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) मानसून की विदाई से पहले फिर झमाझम बरसात,इस दिन होगा मानसून वापस।।

Uttarakhand city news dehradun, सितंबर की आज 23 तारीख है मंगलवार के दिन एक बार फिर मौसम विभाग ने पर्वतीय जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है या गर्जन के साथ बौछार पड़ने की भी संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
मौसम साफ रहने के चलते आज भी तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम साफ होने के बाद आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी आई है। इधर मानसून की विदाई होने का लोगों को इंतजार है। हालांकि 24 सितंबर को एक बार फिर बारिश का दौर होने का पूर्वानुमान है। एक हफ्ते के बाद मानसून की विदाई हो जाएगी। मानसून की विदाई से लोगों को भी राहत मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) विधायक सुमित हृदयेश ने चिकित्सालय में दी हाईटेक जनरेटर की सौगात।।

अगले 24 घंटे के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(बाजपुर)प्रतिबंध कैप्सूल और टैबलेट के साथ मेडिकल स्टोर स्वामी पिता-पुत्र गिरफ्तार ।।

सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्व बिहार, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नई दिल्ली) लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू — सांसद अजय भट्ट

उत्तर-पूर्व भारत, उत्तराखंड और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की वर्षा की संभावना है।

Ad Ad
To Top