उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(मौसम अपडेट) जारी हुआ तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान. मौसम विभाग की बड़ी अपडेट।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने 15 अगस्त को राज्य में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों के लिए कुछ राहत भरी खबर दी है मौसम विभाग ने आज रात्रि 9:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि इस दौरान राज्य में सभी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना हो सकती है मौसम विभाग की मानें तो पिछले कई दिनों से लगातार राज्य में हो रही भारी बरसात के बीच बिना चेतावनी के यह तात्कालिक मौसम बुलेटिन जारी हुआ है इस तरह पिछले 24 घंटे में लिती में 36 सोनप्रयाग में 20. 5 रिखणीखाल में 14. सॉन्ग में 14 मथेला में 16.5 यम्केश्वर में 30 मिलीमीटर बरसात मौसम विभाग ने इस बीच रिकॉर्ड की है।
उधर मौसम विभाग ने सोमवार को 18 अगस्त तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए विभिन्न जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग. पिथौरागढ़. बागेश्वर. अल्मोड़ा. चंपावत .नैनीताल.उधमसिंह नगर हरिद्वार जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा बरसा का अति तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने की है इसके अलावा मौसम विभाग ने टिहरी. देहरादून. पौडी गढ़वाल जनपदों में 15 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है यहां कहीं कहीं भारी बारिश से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना का अति दौर ने की संभावना है।

Ad Ad
To Top