उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) अब सरकारी स्कूलों में बस सुविधा.15 बसों को दिखाई सीएम ने झंड़ी ।।

Uttarakhand city news मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया

-जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन एवं अन्टाईड फण्ड की मद से स्वीकृत तीन करोड़ की धनराशि से उत्कृष्ट विद्यालयों में परिवहन सुविधा हेतु नवाचार

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी। इस तरह के नवाचार से बच्चों को पठन-पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

उत्तरकाशी जनपद के नगरीय क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाये जाने के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद एवं अन्टाईड फण्ड से 15 बस क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रति बस के लिए 20 लाख की दर से कुल 03 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई। जिन प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए यह बस की सुविधा दी जा रही है, उनमें विकासखण्ड नौगांव के लिए 05, विकासखण्ड भटवाडी और विकासखण्ड डुण्डा के लिए 03-03, विकासखण्ड पुरोला के लिए 02 जबकि विकासखण्ड चिन्यालीसौड और विकासखण्ड मोरी के लिए 01-01 बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री भरत चौधरी, श्री प्रमोद नैनवाल, सचिव शिक्षा श्री रविनाथ रमन, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, महानिदेशक शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, बेसिक शिक्षा निदेशक श्री अजय नौडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी श्री शैलेन्द्र अमोली उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में गोदान टैक्स फ्री.आदेश जारी ।।

उत्कृष्ट विद्यालयों की विकासखण्डवार सूची जिनमें परिवहन सुविधा हेतु बस उपलब्ध कराई गई है :-

विकासखण्ड – भटवाड़ी 03
राजकीय प्राथमिक विद्यालय- भटवाड़ी, डांग, एवं गांधी विद्या मन्दिर उत्तरकाशी

विकासखण्ड डुण्डा – 03
राजकीय प्राथमिक विद्यालय- मातली, थाती एवं कल्याणी।

विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ 01
राजकीय प्राथमिक विद्यालय-चिन्यालीसौड़।

विकासखण्ड नौगांव – 05
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय- बडकोट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय- मुंगरा, डामटा, पौन्टी उपला एवं गंगनानी।

विकासखण्ड पुरोला – 02
राजकीय प्राथमिक विद्यालय-कोटी चटोतरा एवं गुन्दियाट गॉंव।

विकासखण्ड मोरी – 01
राजकीय प्राथमिक विद्यालय- नैटवाड़ बाजार।

Ad Ad
To Top