
महाराष्ट्र में राष्ट्रीय खाद्यान्न योजना के अन्तर्गत गरीबो हेतु आवंटित राजकीय खाद्यान्न में धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस ने जनपद बागेश्वर पुलिस की सहायता से कौसानी में किया गिरफ्तार।
बागेश्वर
जय आनन्द फूड इण्डस्ट्रीज धामनी तालुका तहसील खालापुर जिला रायगढ द्वारा केन्द्रीय सरकार द्वारा गरीबो हेतु आवंटित किये जाने वाले राजकीय खाद्यान्न फोर्टीफाईड दाने मिश्रित चावलो को अनुचित माध्यम से कम दाम में खरीदकर महंगे दाम पर खुले मार्केट में बेचने के अतिरिक्त उसका निर्यात करने के दौरान भेजे जा रहे ट्रक व उसकी कम्पनी तथा अन्य कम्पनी को सप्लाई की गयी उपरोक्त करोडो रूपये की सामग्री को पूर्ति विभाग द्वारा दौराने चैकिगं व जॉच से प्राप्त इनपुट के आधार पर जब्त करते हुए कम्पनी के आनर के विरूद्ध थाना पनवेल शहर जिला रायगढ महाराष्ट्र में दिनांक 08.05.2025 को एफआईआर संख्या-241/2025 धारा 318(4), 62(2) 3(5)भारतीय न्याय संहिता एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अभियोग पंजीकृत हुआ । अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था । उक्त आरोपी को सर्विलांस की मदद से आज दिनांक 29.05.2025 को सहायक निरीक्षक श्री बजरंग राजपूत मय टीम थाना कौसानी उपस्थित आये जिनके द्वारा थानाध्यक्ष कौसानी को आवश्यक कार्यवाही को बताया गया। थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा उक्त सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियो को अवगत कराते हुए उनसे प्राप्त निर्देशो के क्रम में थाना कौसानी पुलिस के सहयोग से पतारसी सुरागरसी करते हुए नामजद अभियुक्त लक्ष्मण पटेल पुत्र श्री धरमशी पटेल निवासी-मोहन हाईट रूम नम्बर 901 खड़कपाड़ा कल्याण तहसील कल्याण पुलिस थाना खड़कपाड़ा जिला ठाणे महाराष्ट्र को थाना कौसानी से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जनपद बागेश्वर पुलिस के सहयोग हेतु आभार भी ज्ञापित किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम-
1-श्री बजरंग राजपूत सहायक निरीक्षक/विवेचक थाना पनवेल शहर,महाराष्ट्र।
2-श्री दिनेश पन्त थानाध्यक्ष कौसानी जनपद बागेश्वर।
3-श्री प्रताप सिंह मेहरा अपर उपनिरीक्षक थाना कौसानी।
4-मुख्य आरक्षी लक्ष्मण सिंह विष्ट थाना कौसानी
5- मुख्य आरक्षी ललित सती।थाना कौसानी
6-हवलदार परेश मात्रे,थाना पनवेल शहर, महाराष्ट्र।
7- हवलदार योगेश दिवेलकर थाना पनवेल शहर, महाराष्ट्र।
8-आरक्षी चालक देवेन्द्र सिंह।थाना कौसानी।
