उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(नैनीताल) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव. भाजपा ने इन्हे उतारा मैदान में ।।

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद पूरे उत्तराखंड में चुनावी शोर शुरू हो गया है यहां


भारतीय जनता पार्टी, मुख्यालय ने जिला पंचायत चुनाव 2025 के लिए नैनीताल जनपद के 20 वार्डों में अपने

समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रतात सिंह बिष्ट द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी उपरोक्त सभी प्रत्याशियों को समर्थन प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

घोषणा में कहा गया है कि यह सूची प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट की सहमति और जिला चुनाव समिति से चर्चा के उपरांत जारी की गई है। सूची में विभिन्न आरक्षण श्रेणियों जैसे सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति महिला वर्गों से आने वाले प्रत्याशियों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।


पार्टी ने स्पष्ट किया है कि घोषित सूची में शामिल सभी प्रत्याशियों को भाजपा का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा, और उनके चुनाव प्रचार में पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

वहीं, वार्ड संख्या 1 (ककोड़), 2 (बझौं), 9 (सूपी), 10 (चाफड़) और 22 (जंगीनगर) को पार्टी द्वारा स्वतन्त्र घोषित किया गया है। इन वार्डों में भाजपा की ओर से कोई समर्थित प्रत्याशी नहीं उतारा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

भाजपा की यह रणनीति आगामी पंचायत चुनाव में संगठन की मजबूती और सामाजिक समावेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Ad Ad
To Top