Uttarakhand city news. पुलिस का कार्रवाई में लापरवाही बरतना पुलिस कर्मियों को महगा पड़ा पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त के मामले में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर की कठोर कार्यवाही हुई है।
थानाध्यक्ष को किया गया लाईन हाजिर व 05 सिपाहियों को किया गया निलम्बित
क्षेत्राधिकारी बागेश्वर करेंगे मामले की विभागीय जाँच—-
थाना कपकोट में पंजीकृत मु.अ.स.39/25 धारा 8/20/60 से सम्बन्धित अभियुक्तो का दिनांक 17/09/2025 अभियुक्तो का पुलिस अभीरक्षा से भाग जाने के कारण सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने के कारण पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा निम्नलिखित पुलिस कर्मियो के विरुद्ध की अनुशासनात्मक कार्यवाही——-
(1) उ.नि. खुशवन्त सिंह थानाध्यक्ष कपकोट (लाईन हाजिर)
(2) हेड कानि.99 दलजीत सिंह थाना कपकोट (निलम्बित)
(3) कानि.45 ना.पु. राधेश्याम लोहनी थाना कपकोट(निलम्बित)
(4) कानि. 43 ना.पु. महेश डंगवाल (निलम्बित)
(5) कानि. 152 ना.पु. अशोक कुमार (निलम्बित)
(6) आरक्षी कानि. नवीन सिंह (निलम्बित)

