उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(नैनीताल) जिलाधिकारी ने एक स्थानीय अवकाश किया घोषित।।

Uttarakhand city news Nainital -: छुट्टी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है जिलाधिकारी नैनीताल ने आदेश जारी करते हुए आगामी अनवष्टका पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 15 सितम्बर 2025 (सोमवार) को जनपद नैनीताल के अधीन समस्त शासकीय व अशासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) सीएम धामी की पत्रकार वार्ता, केंद्रीय बजट को लेकर कहीं बड़ी बात।।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व 12 मार्च 2025 के आदेश द्वारा 15 मार्च 2025 (होली का टीका) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, किन्तु शासन स्तर से उसी दिन राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण अब उस तिथि के स्थान पर नया स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(यमकेश्वर) सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के विकास के लिए की बड़ी बात।।

जारी आदेश के मुताबिक यह अवकाश बैंक, कोषागार तथा उप-कोषागारों पर लागू नहीं होगा।

अब जनपद में अनवष्टका पर्व पर सभी सरकारी व गैर-सरकारी दफ्तरों तथा विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

Ad Ad
To Top