उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर (उत्तराखंड) अब आउटसोर्स के माध्यम से भरे जाएंगे यह पद[सरकारी नौकरी] ।।

देहरादून-: देहरादून से बड़ी खबर आ रही है अब सरकार ने बीआरपी और सीआरपी की भर्ती के लिए मानक तय कर लिये है। इसके बाद अब आउटसोर्स एजेंसी का चयन किया जाना है। आउटसोर्स एजेंसी के चयन को विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। माना जा रहा है कि एजेंसी का चयन शीघ्र हो जाएगा।

इसके बाद एजेंसी के माध्यम से बीआरपी और सीआरपी के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रदेश में समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत ब्लाक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के 955 पदों पर अगले माह दिसंबर तक आउटसोर्स से नियुक्तियां हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन ।।

आउटसोर्स एजेंसी के चयन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। प्रदेश में समग्र शिक्षा के राज्य व जिला स्तरीय परियोजना कार्यालयों में पिछले लंबे समय से बीआरपी और सीआरपी की तैनाती नहीं हो पाई है। इन 955 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाना है।

प्रदेश में यह व्यवस्था पहली बार क्रियान्वित की जा रही है। इससे पहले प्राथमिक शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर इन पदों पर तैनात किया जाता रहा है। शिक्षकों के इन पदों पर तैनाती से विद्यालयों में पठन- पाठन प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने आउटसोर्स से इन पदों को भरने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम विभाग ने तापमान को लेकर जारी की बड़ी अपडेट ।।

कुल पदों में से 10 प्रतिशत पद पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को मौका दिया जा रहा है। सरकार बीआरपी और सीआरपी की भर्ती के लिए मानक तय कर चुकी है। इसके बाद अब आउटसोर्स एजेंसी का चयन किया जाना है।

आउटसोर्स एजेंसी के चयन को विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। माना जा रहा है कि एजेंसी का चयन शीघ्र हो जाएगा। इसके बाद एजेंसी के माध्यम से बीआरपी और सीआरपी के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)शासन ने किए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण ।।

शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारु बनाए रखने और शिक्षा की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए आउटसोर्स से बीआरपी व सीआरपी की तैनाती का निर्णय लिया है।

इस प्रयोग का प्रभाव शिक्षा की गुणवत्ता के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि आउटसोर्स एजेंसी के चयन को टेंडर मांगे गए हैं। अगले माह दिसंबर तक बीआरपी और सीआरपी के पदों पर तैनाती की जाएगी

Ad Ad
To Top