उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(उत्तराखंड)अब इस जनपद में नहीं बजेगी स्कूलों में घंटी.जिला अधिकारी ने 20 जनवरी तक अवकाश के दिए निर्देश।।

उत्तराखंड में शीत लहर अपने चरम पर है ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर के जिलाधिकारी उधम सिंह नगर ने एक बार फिर स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2024 को प्रातः 09:30 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

उक्त कारणो से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 18 जनवरी 2024 से दिनांक 20 जनवरी, 2024 तक (03 दिन) जनपद के समस्त ऑगनबाडी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे।

Ad Ad
To Top