प्रौद्योगिक महाविद्यालय में भारत सरकार द्वारा 5जी लैब की स्थापना
पन्तनगर। प्रौद्योगिकी को और अधिक बढ़ावा देने के लिए पंत नगर विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार प्रयासरत है इसी कड़ी में के प्रौद्योगिक महाविद्यालय में दूरसंचार विभाग, भारत सरकार द्वारा एक 5जी लैब की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है। भारत सरकार की 5जी टैक्नोलाॅजी को देश की प्रगति में व्यापक तरीके से प्रयोग करते हुए अभिनव प्रयोगों तथा आधारभूत संरचना के सुदृणीकरण हेतु देश भर के 100 चुनिंदा प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों में, जिनमें आई.आई.टी. एवं एन.आई.टी. भी सम्मिलित हैं, एक-एक अनुमानित रु. 60 लाख की लागत से एक 5जी ‘यूज केस‘ लैब की स्थापना की जा रही है। इस लैब की स्थापना से छात्रों के शिक्षण-प्रशिक्षण के साथ ही नवीनतम तकनीकों के विकास एवं नवाचार प्रयोगों में उल्लेखनीय प्रगति होगी। साथ ही विभिन्न उद्योगों को अपने ऐसे उपकरण जिनको 5जी तकनीक की आवष्यकता पड़ती हो, के परीक्षण एवं विकास में सहायता मिलेगी।
इसकी स्थापना हेतु समस्त उपकरण तथा तकनीकी विषेशज्ञता दूर संचार विभाग, भारत सरकार के TCIL इकाई द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी तथा अगले 04 वर्ष के लिए संचालन व्यय भी दूर संचार विभाग द्वारा ही वहन किया जाएगा। लैब की स्थापना से महाविद्यालय के विभिन्न विभागों को नवीनतम तकनीकी का लाभ मिलने के साथ ही साथ 5जी तकनीक को कृषि उपकरणों में आई.ओ.टी., मशीन लर्निंग, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस आदि के प्रयोग को बढ़ावा देते हुए नवीनतम तकनीकों का विकास किया जा सकेगा। उक्त जानकारी परियोजना के नोडल अधिकारी एवं इंचार्ज डा. संजय माथुर, प्राध्यापक इलेक्ट्राॅनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दी गयी।
परियोजना की स्वीकृति पर कुलपति डा. एम.एच. चौहान एवं अधिष्ठाता डा. अलकनंदा अशोक द्वारा परियोजना टीम के साथ सभी संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा इसे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय हेतु एक विषिष्ट उपलब्धि बताया गया।




