उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(उत्तराखंड)कल सार्वजनिक छुट्टी. सरकारी प्राइवेट,सहित यह प्रतिष्ठान रहेंगे बंद।।

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है यहां लोकसभा चुनाव को लेकर के सरकार ने 19 अप्रैल के दिन शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है इस संबंध में आदेश जारी किये जा चुके है। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसलिए इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।


उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पहले चरण में मतदान किए जाएंगे। जारी किए आदेश में कहा गया है कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव मतदान के तहत प्रदेश के उद्योग इकाई, समस्त शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, कारखानों पर एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। चुनाव आयोग ने श्रम विभाग को भी इस अवकाश को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं।।

Ad Ad
To Top