पुलिस ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए चंपावत टनकपुर रोड को लेकर यात्रा के दौरान अपडेट जारी करी है चंपावत पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि दिनांक 8 अक्टूबर को जनपद चंपावत के चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला के पास पाइपलाइन लगाए जाने का कार्य

किया जाएगा जिस हेतु आज रविवार को 6:30 बजे से सोमवार सुबह 9 अक्टूबर की प्रातः 6:00 बजे तक उक्त मार्गो में वाहनों की आवाजाही पूर्णतया बंद रहेगी पुलिस ने सर्व सम्मानित जनता से अपील करते हुए कहा कि आज सायं से उक्त मार्ग पर यात्रा न करें तथा किसी भी सहायता हेतु जनपद पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें चंपावत पुलिस




