उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) देर रात फिर डोली धरती,लगे भूकंप के झटके ।।

देहरादून उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं: जनपद उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय में भूकम्प के हल्के झटके महसूस हुये हैं भूकंप का समय रात्रि- 02:02:10 IST भूकंप की तीव्रता- 3.1 मापी गई है जिसका अक्षांश: 31.04 N देशांतर: 78.23 E
गहराई: 05 किमी तथा भूकंप का केंद्र बिंदु – तहसील मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतुर रेंज वन क्षेत्र में रहा। आ रही खबरों के अनुसार समस्त तहसील/थाना, चौकियों द्वारा दूरभाष पर ली गयी सूचनानुसार जनपद में जिला मुख्यालय व तहसील मोरी, पुरोला, बड़कोट क्षेत्र में भूकम्प के हल्का झटके महसूस किये गये व अन्य तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नही हुये हैं। जिसमे वर्तमान समय मे किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उत्तरकाशी न्यूज़

Ad Ad
To Top