अल्मोड़ा

बड़ी खबर(उत्तराखंड) शीत लहर के चलते इस जनपद में 13 जनवरी तक हुई स्कूलों में छुट्टी।।

शीत लहर को देखते हुए अधिकारी ने जनपद उधम सिंह नगर में 13 जनवरी तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं।
उधमसिंह नगर न्यूज़
शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रातः 9:30 बजे जारी यल्लो (YELLOW) अलर्ट के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय मध्यम से धना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चल रही इस भर्ती की जारी हुई नई अपडेट।।

उक्त कारणो से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 11 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धअशासकीय, सरकारी सहयता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता हैं। शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय मे यथा उपस्थित रहेंगे।

Ad Ad
To Top