उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां होमस्टे में हो गई हत्या.पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।।

देहरादून। मसूरी में भट्टा गांव के पास स्थित एक होम स्टे में युवक की हत्या कर शव बेड के नीचे छिपाया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसको मोर्चरी में भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) ठंडी सड़क दुर्घटना के बाद एक्शन में पुलिस, एसएसपी ने घायल डॉक्टर का जाना हाल, किया निरीक्षण ।।

सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मृतक युवक के गले में चोट के निशान हैं। कमरे में कई जगह खून के धब्बे भी पड़े हैं। मृतक की पहचान कपिल चौधरी (24) पुत्र सत्या कुमार निवासी आदर्श नगर, रुड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई है। बताया कि एक लड़का और एक लड़की सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। किसी धारधार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। होटल संचालक ने बताया कि नौ सितंबर को सुबह सात बजे तीन लोग आए थे। उसमें से एक युवती भी थी। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई पुलिस इस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है तथा विभिन्न दृष्टिकोण से जांच कर रही है।

Ad Ad
To Top