स्कूली बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर जाते एवं बसों में अनियमितताओं को देखते हुए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के तहत आज 44 बसों का चालान किया गया, जुलाई का माह प्रारंभ हो गया है तथा स्कूल कॉलेजों के खुलने पर स्कूल व कॉलेजों की बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को लाना- ले -जाना प्रकाश में आने के बाद यह कदम उठाया गया इस बीच आज रामनगर में आदेश कुमार प्रभारी निरीक्षक यातायात रामनगर व श्रीमती नेहा झा एआरटीओ द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान अभियान में स्कूलों एवं कॉलेजों की बसों में अनियमितता पाए जाने पर कुल 40 चालान कर संयोजन शुल्क ₹18500 वसूला किये गये।
तथा 10 स्कूल बसों का कोर्ट चालान कर ड्राइवर व कंडक्टर को उचित हिदायत की गई। वर्तमान में स्कूल बस चेकिंग अभियान जारी है।
रामनगर न्यूज़




