उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(रामनगर) आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट. देखें उत्तराखंड सिटी न्यूज़ पर।।

आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से कर पाएंगे चेक

रामनगर,

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के दो लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म होने में बस एक दिन और है। 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे घोषित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को मिला यह बड़ा पुरस्कार।।

यूके बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थी। इस साल यूके बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कुल दो लाख 10 हजार 354 छात्र शामिल हुए थे। यूके बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम (विज्ञान/कला/वाणिज्य) के परिणाम एक ही समय पर घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल) डॉ नवीन जोशी के सम्मान में पहुंचे नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी. पत्रकार हित के लिए कहीं यह बात।।

परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(बदरीनाथ धाम) धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई वराह जयंती ।

अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।

Ad Ad
To Top