उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(नैनीताल)[अपडेट] स्कूल शिक्षकों की हिसार जा रही बस खाई में गिरी.25 लोगों का किया गया रेस्क्यू. 18 sth में भर्ती. जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक.देखें वीडियो ।।

नैनीताल के मंगोली क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में रेस्क्यू हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल मौके पर।
अब तक की गई रेस्क्यू की जानकारी देते SSP महोदय

कुल 18 घायल व्यक्ति सुशीला तिवारी अस्पताल अभी तक पहुंच चुके हैं। अपडेट

जनपद नैनीताल में बड़ा हादसा, 32 लोगों से भरी बस हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF चला रही राहत एवं बचाव अभियान।

आज दिनाँक 08 अक्टूबर 2023 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में गोदान टैक्स फ्री.आदेश जारी ।।

उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)यहां प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए ।।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 25 लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा दिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।

Ad Ad
To Top