उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(किसान आंदोलन) अब इस रूट से जाएगी लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन. अन्य ट्रेन के मार्ग में भी हुआ बदलाव।।

रेलवे प्रशासन द्वारा अम्बाला कैंट-सानेह वाल खंड के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदोलन के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-

  • सहरसा से 22 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग जाखल-धूरी जं.-लुधियाना के रास्ते चलाई गई।
  • पूर्णिया कोर्ट से 23 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।
  • अमृतसर से 22 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग सानेह वाल-चंडीगढ़-अम्बाला के रास्ते चलाई गई।
  • जयनगर से 22 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई गई।
  • अमृतसर से 23 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग सानेह वाल-चंडीगढ़-अम्बाला के रास्ते चलाई जायेगी।
  • अमृतसर से 23 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग लुधियाना-धुरी जं.-जाखल के रास्ते चलाई जायेगी।
  • लालकुआं से 23 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई जायेगी।
  • गोरखपुर से 22 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सपे्रस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिन्द-सानेह वाल के रास्ते चलाई गई।
    शार्ट-टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट-
  • दरभंगा से 22 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सपे्रस अम्बाला में शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • अमृतसर से 24 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सपे्रस अम्बाला से चलाई जायेगी।
To Top