नैनीताल,
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण संपन्न
नैनीताल क्लब (शैले हॉल) में सोमवार को आयोजित भव्य समारोह में जिला पंचायत नैनीताल के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।
अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सर्वप्रथम नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपा दर्मवाल एवं उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट को पद की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष दीपा दर्मवाल द्वारा जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने सभी को नंदा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जनपद नैनीताल को विकास की अग्रणी पंक्ति में ले जाया जाएगा। जिले के विकास में सभी सदस्यों और आमजन का सहयोग महत्वपूर्ण है।”
उपाध्यक्ष देवकी देवी ने कहा कि जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए हर समस्या का समाधान सामूहिक रूप से किया जाएगा।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार ने जानकारी दी कि जिला पंचायत की प्रथम बैठक आगामी 06 सितम्बर 2025 को नैनीताल क्लब सभागार में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी हेमंत द्विवेदी, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्य, सुरेश भट्ट, शांति मेहरा, दीपक मेहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, राज्य आंदोलनकारी गणेश बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया।




