उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून)[यात्रीगण कृपया ध्यान दें ] कुंभ एक्सप्रेस.योगनगरी ऋषिकेश हावड़ा एक्सप्रेस. उपासना एक्सप्रेस ट्रेनों की आई अपडेट. यात्रा से पहले खबर पढ़ें।।

देहरादून -:रेलवे से बड़ी खबर आ रही है 17 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक लखनऊ मंडल के जौनपुर जफराबाद जौनपुर सिटी के मध्य नान इंटरलॉकिंग कार्य चलने के कारण उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों की ट्रेन प्रभावित होने की खबर आ रही है इस दौरान कुछ ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी जबकि कुछ ट्रेन रेगुलेटेड समय पर चलाई जाएगी. आ रही खबरों के अनुसार 13009 हावड़ा योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक निर्धारित बनारस जंक्शन. जलालाबाद. अयोध्या कैंट. लखनऊ की जगह अब यह ट्रेन बनारस. जंनघई. फाफामऊ जंक्शन. ऊंचाहार

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) गोरखपुर से पहुंचे महाप्रबंधक रेलवे, किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ।।

जंक्शन.रायबरेली जंक्शन. होते हुए इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा जबकि 12370 दून हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन जो अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ.सुल्तानपुर जंक्शन. जफराबाद जंक्शन.बनारस जंक्शन की जगह अब यह अपने परिवर्तित मार्ग लखनऊ जंक्शन.सुलतानपुर. प्रतापगढ़. बनारस से 16 अक्टूबर 17 अक्टूबर 18 अक्टूबर 19 अक्टूबर तथा 27 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी साथ ही देहरादून से हावड़ा जाने वाली 12338 उपासना एक्सप्रेस ट्रेन जो अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ. सुल्तानपुर .जाफराबाद. बनारस. मार्ग पर चलती थी वह लखनऊ. सुल्तानपुर. प्रतापगढ़ .बनारस होते हुए 18 अक्टूबर 21 अक्टूबर तथा 25 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है इसके अलावा नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कुल 12 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है जबकि तीन ट्रेनों को रेगुलेटेड करके चलाया जा रहा है
इसके अलावा अमृतसर टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस. सद्भावना एक्सप्रेस. सहित अन्य ट्रेनों के भी मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) शिवरात्रि के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,

Ad Ad
To Top