उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)अब राज्य में लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर बड़ी अपडेट,अब मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होंगे सभी कार्यक्रम,

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है यहां उत्तराखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राज्य में योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने पर मंत्रियों, सासंदों व विधायक पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) नाबालिग युवती को लेकर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार ।।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी इस आदेश की जानकारी सीएम के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने इस संबंध में सभी एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, ज़िलाधिकारियों को आदेश भेज
सभी से ब्यौरा मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

उन्होंने बताया कि राज्य में सभी लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होंगे । जिसमें संबंधित विभागों के मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि को उसी में बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल।।

सीएम के सचिव ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम सभी जनपदों में प्रस्तावित है।

Ad Ad
To Top