उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(देहरादून)इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात,ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना,मौसम विभाग का येलो अलर्ट।।

देहरादूनए: मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के हरिद्वार तथा उधम सिंह नगर जनपदों के कुछ भागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि सोमवार को ही राज्य के देहरादून, पौड़ी, तथा नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सुबह के समय उथले से मध्यम कोहरा छाए रहने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने 30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, तथा बागेश्वर जनपदों में 3000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है मौसम विभाग ने 31 जनवरी और एक फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली,

यह भी पढ़ें 👉  (सरकारी नौकरी) 22195 पदों पर आई बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ ।।

रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर ,अल्मोड़ा, चंपावत, तथा नैनीताल जनपदों में कहीं कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है इस दौरान मौसम विभाग ने इन जनपदों में कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि होने की भी संभावना जताई है जबकि मौसम विभाग ने उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में इन दोनों दिनो में शीत दिवस तथा कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। सोमवार को मौसम विभाग ने सुबह 6:00 से लेकर 9:00 तक तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए हरिद्वार तथा उधम सिंह नगर जनपदों के कुछ भागों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त करते हुए यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की बात कही है मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कुछ क्षेत्र में हवाई अड्डे पर न्यूनतम सीमा से कम दृष्यता विमान लैंडिंग और टेक ऑफ को भी प्रभावित कर सकती है जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad Ad
To Top