देहरादून-: उत्तराखंड में 3 दिन तक भारी से बहुत भारी तथा अत्यधिक भारी बरसात की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने वीडियो जारी कर लोगों को बेहद सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं मौसम वैज्ञानिक विक्रम विक्रम सिंह ने जारी वीडियो में बताया कि मंगलवार को राज्य के
उधमसिंह नगर. चंपावत और नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी तथा अत्यंतधिक भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को संवेदनशील स्थानों से बहुत सतर्क रहने की बात कही है मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि नदी नालों से दूर रहते

हुए तथा मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हो तो तभी ही लोग आवागमन करें साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार को भी भारी से बहुत भारी तथा अत्यंत भारी वर्षा प्रदेश में बताई है।




